इन दिनों भीषण गर्मी के चलते हर कोई परेशान है लेकिन युवा वर्ग गर्मी को लेकर इसलिए परेशान नही है क्योंकि चेहरे पर नकाब षैली में दुपट्टा लपेट कर और प्रेमी की कमर में हाथ डालकर बाइक में धूमने का मजा तो इन्ही दिनों है शहरों में नये नये दो पहिया वाहनों में यह जोडे अपने कुल देवता इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत का स्मरण करते हुए इस नये तरीके से बेहद आनन्दित है गर्मी के बहाने चेहरे पर नकाब स्टाइल दुपटटा लपेटने का फैशन इन दिनों खूब फलफूल रहा है गर्मी की आड में चेहरे को कपडे से ढककर सैर सपाटे करने का प्रचलन इन दिनों खूब जोरों पर है एक समाज सुधारवादी संगठन के नेता ने मुझसे कहा कि ‘‘आप लोग मीडिया वाले इस पर कुछ लिखते क्यों नही’’ इस पर हमने कहा कि ‘‘आप लोग पहल कीजिए. हम उसका कवरेज कर शासन प्रशासन तक आपकी बात पहुंचायेगें जिस पर उन सज्जन ने कहा कि इसका विरोध करने पर देश की धर्मनिरपेक्ष छवि पर भारी असर पड सकता है इसलिए हिम्मत नही पड रही है हांलकि उन्होने अपनी बात को बल देते हुए एक बार फिर कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस ने तो दोपहिया वाहन सवारों पर चेहरा ढककर घूमने में प्रतिबन्ध लगाया हुआ है तो यहां उत्तर प्रदेश में इसपर प्रतिबन्ध क्यों नही लग सकता है
वैसे युवा प्रेमी प्रेमिकाओं में सिर छुपाओं संस्कृति का क्रेज दिन पर दिन बढता ही जा रहा है अब तो ‘‘जाडा गर्मी हो बरसात दुपट्टा रखों अपने साथ’’ का सिद्वान्त देश में खूब फल फूल रहा है यही नही, बाइक सवार यह युवा प्रेमी जोडे उस समय तो और अधिक आनन्दित होते है जब बगल से उनके माता पिता उनको बगैर पहचाने यह कहते निकल जाते है कि जमाना बहुत खराब हो गया है मा बाप अपने बच्चों पर निगाह भी नही रखते है..........
wah
ReplyDelete"यह जोडे अपने कुल देवता इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत का स्मरण करते हुए इस नये तरीके से बेहद आनन्दित है... जब बगल से उनके माता पिता उनको बगैर पहचाने यह कहते निकल जाते है कि जमाना बहुत खराब हो गया है मा बाप अपने बच्चों पर निगाह भी नही रखते है.........."
ReplyDeletevicharniya prastuti
ReplyDeleteहिंदी ब्लाग लेखन के लिए स्वागत और बधाई
ReplyDeleteकृपया अन्य ब्लॉगों को भी पढें और अपनी बहुमूल्य टिप्पणियां देनें का कष्ट करें